By अभिनय आकाश | May 30, 2026
दक्षिण एशिया की भू राजनीति में मिसाइल क्षमताएं हमेशा चर्चा का विषय रही हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार तंजीला खलील और अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के बीच हुआ संवाद वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है। यह चर्चा ना केवल पाकिस्तान की मिसाइल क्षमताओं पर केंद्रित थी बल्कि इसमें भारत की उभरती हुई अग्नि-6 मिसाइल और अमेरिका के प्रति उसके संभावित प्रभाव पर तीखे सवाल पूछे गए। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में पाकिस्तानी पत्रकार तंजिला खलील ने एक बेहद रणनीतिक सवाल उठाया। उन्होंने राष्ट्रीय खुफिया निर्देशक तुलसी गबाट के उस बयान का हवाला दिया जिसमें पाकिस्तान की संभावित इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल यानी कि आईसीवीएम क्षमता को भविष्य में अमेरिका के लिए एक खतरा बताया गया था। तंजिला खलील ने सीधे तौर पर भारत सैन्य प्रकृति को निशाने पर लेते हुए अग्नि-6 पर सवाल पूछा। सवाल स्पष्ट रूप से भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति और उसकी वैश्विक पहुंच को एक खतरे के रूप में पेश करने की पाकिस्तान की कोशिश थी। लेकिन अमेरिकी रक्षा सचिव पीट ने इस सवाल का जवाब बहुत ही सधे हुए और रणनीतिक अंदाज में दिया।