भारत पर अमेरिका का दूसरा बड़ा एक्शन, मोदी से मीटिंग के बाद भी नहीं माने ट्रंप?

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान ने अमेरिका से टेकऑफ ही किया था। इधर पीछे पीछे अमेरिका ने अपना एक और मिलिट्री विमान भारत भेज दिया है। पहले 104 अवैध भारतीयों की वापसी अमेरिका ने कराई। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत लौटने के साथ ही अमेरिका ने अमेरिका ने अवैध प्रवासियों का दूसरा जत्था भी भारत भेजने का फैसला कर लिया है। इस बार खबर है कि अमेरिका से 119 अवैध भारतीय आ रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की गैरकानूनी अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई अब और पुख्ता और तेज हो चुकी है। महज कुछ ही दिनों के भीतर अब एक और जत्था भारत लौट रहा है। इस जत्थे में 119 अवैध भारतीयों को शामिल किया गया है। ये 119 अवैध भारतीय ठीक उसी तरह भारत लौटेंगे जैसे पहले लौटे थे। पैरों में जंजीर और हाथों में हथकड़ी बांधे ये अवैध भारतीय भारत लौट रहे हैं। बड़ी बात ये है कि इस बार भी अमेरिका ने इनकी वापसी के लिए मिलिट्री विमान का इस्तेमाल किया है। 

इसे भी पढ़ें: US vs EU: ट्रंप के टैरिफ प्लान पर करेंगे सख्त कार्रवाई, यूरोपीय संघ का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अवैध आव्रजन के मुद्दे पर चर्चा हुई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि वे छात्रों और पेशेवरों की कानूनी गतिशीलता के लिए रास्ते को सुव्यवस्थित करने और अल्पकालिक पर्यटक और व्यावसायिक यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, साथ ही अवैध आव्रजन और मानव तस्करी को आक्रामक तरीके से संबोधित करने और निपटने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। दोनों पक्षों की ओर से उन तत्वों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता है जो सार्वजनिक और राजनयिक सुरक्षा के साथ-साथ दोनों देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पहुंचाते हैं। इस संबंध में कानून प्रवर्तन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता है, जो कि घटित कुछ घटनाओं को देखते हुए हमारे दृष्टिकोण से विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।  

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला

MMA Fighter Varun Sanyal और भारतीय निशानेबाजों को Asian Games में आवास के लिए परेशानी हुई

Bihar Flood: भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया तीन महीने का वेतन

पंजाब में Manish Sisodia ने किया AAP के महासंपर्क अभियान का एलान, Sukhbir Badal ने कसा तंज