अमेरिका: हॉलीवुड में समुद्र तट के निकट गोलीबारी, नौ लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2023

हॉलीवुड। अमेरिका में फ्लोरिडा के हॉलीवुड में समुद्र तट के पास सोमवार शाम गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता डियाना बेट्टिनेस्की ने बताया कि कई घायलों को बच्चों के अस्पताल ले जाया गया। प्राधिकारियों ने उनकी आयु के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। ‘मेमोरियल हेल्थकेयर सिस्टम’ की प्रवक्ता यानेट ओबारियो सांचेज ने बताया कि घायलों में छह वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है।

इसे भी पढ़ें: Russia ने दिन में कीव पर मिसाइलों से किया हमला

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो समूहों के बीच झगड़े के कारण गोलीबारी हुई। उसने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और एक अन्य संदिग्ध की तलाश की जा रही है। गोलीबारी की घटना करीब शाम साढ़े बजे हुई। ट्विटर पर सोमवार शाम को पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि आपात चिकित्सा दल घायलों की मदद कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu: MK Stalin सरकार को झटका, राष्ट्रपति ने VC नियुक्ति पर विधेयक लौटाया

पूर्व सरकारों ने रामनगरी को किया लहूलुहान, लेकिन सनातन से ऊपर कोई नहीं, अयोध्या में बोले सीएम योगी

AIADMK की शक्ति प्रदर्शन: जिला सचिवों संग बैठक, चुनावी रणभूमि में उतरने की तैयारी

सचिन के बेटे Arjun Tendulkar की नई पहचान: सगाई और IPL में LSG से नई शुरुआत