अमेरिका चीन के ‘आसन्न’ खतरे के खिलाफ हिंद-प्रशांत सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा: अमेरिकी रक्षा मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2025

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगियों को शनिवार को आश्वस्त किया कि उनका देश चीन की ओर से बढ़ते सैन्य और आर्थिक दबाव का सामना करने के लिए उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा।

चीन ने यह परीक्षण करने के लिए कई अभ्यास किए हैं कि स्वशासित द्वीप ताइवान की नाकाबंदी कैसी की जा सकती है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है और अमेरिका ने इसकी रक्षा करने का संकल्प जताया हैं सिंगापुर में सुरक्षा सम्मेलन में हेगसेथ ने कहा कि चीन की सेना ‘‘किसी बड़ी घटना की तैयारी के लिए अभ्यास कर रही है। हम चिकनी चुपड़ी बात नहीं करेंगे। चीन द्वारा उत्पन्न खतरा वास्तविक है। और यह निकट भविष्य में सामने आ सकता है।’’

हेगसेथ ने ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर सिक्योरिटी स्टडीज’ द्वारा आयोजित वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन ‘शांगरी-ला वार्ता’ में कहा कि चीन अब ताइवान पर कब्जा करने के लिए न केवल अपने सैन्य बलों को मजबूत कर रहा है, बल्कि वह ‘‘इसके लिए हर दिन सक्रिय रूप से प्रशिक्षण भी ले रहा है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा

UP Budget: सीएम Yogi Adityanath ने दो माह में 70 फीसदी वित्तीय स्वीकृतियां देने का दिया निर्देश

Srinagar में Mehbooba Mufti ने Mirwaiz Umar Farooq से की मुलाकात, राजनीतिक हालात और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार