अमेरिका भारत के साथ एकजुटता से खड़ा है... अमेरिकी रक्षा सचिव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की बात

By अंकित सिंह | May 01, 2025

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की दुखद क्षति के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सचिव हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ एकजुटता में खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में अमेरिकी सरकार के मजबूत समर्थन को दोहराया। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की अपील, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मिले शहीद का दर्जा

अमेरिकी विदेश मंत्री ने शरीफ से इस हमले की जांच में इस्लामाबाद के सहयोग का आह्वान किया। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। बातचीत के दौरान जयशंकर ने रुबियो से कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषियों, उनका साथ देने वालों और इसकी साजिश रचने वालों को निश्चित रूप से न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए। विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कल अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके दोषियों, उनका सहयोग करने वालों और साजिश रचने वालों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए।’’ 

प्रमुख खबरें

बिजली बिल करना है कम? AC को बस इस तापमान पर चलाएं, मिलेगा बेहतर कूलिंग

गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी Sunita Ahuja बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं, इसमें बुरा क्या?

Jammu Kashmir: Rajouri में LoC के पास बड़ा हादसा, ग्रेनेड ब्लास्ट में JCO समेत 4 जवान घायल

Hanuman Garhi Temple: Ayodhya में क्यों है हनुमान गढ़ी का इतना महत्व? जानें Lord Ram के दर्शन से जुड़ा ये रहस्य