By अभिनय आकाश | Feb 04, 2025
ट्रंप प्रशासन द्वारा सैन्य विमान के जरिए प्रवासियों को भारत भेजने की खबरों के बीच अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू कर रही है और अवैध प्रवासियों को हटाया जा रहा है। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि ये कार्रवाइयां एक स्पष्ट संदेश भेजती हैं। दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि मुझे भारत के लिए विमान के उड़ान भरने की खबर मिली है। मगर मैं कोई विवरण साझा नहीं कर सकता। डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यभार संभालने से पहले ही ये साफ कर दिया था कि जो लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं, उनको उनके देश वापस भेजा जाएगा। इस दिशा में वो मैक्सिको के लोगों के खिलाफ ये कदम उठा चुके हैं।
ट्रम्प के दोबारा कार्यालय संभालने के बाद यह पहली बार है कि भारत को सैन्य निर्वासन कार्यक्रम में शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पेंटागन ने अब एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में हिरासत में लिए गए 5,000 से अधिक प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए उड़ानों की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है।