अमेरिका: सिख परिवार की हत्या का आरोपी 17 साल पहले भी जा चुका है जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया में आठ महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के एक सिख परिवार के अपहरण और हत्या में शामिल व्यक्ति पहले भी जेल जा चुका है। सत्रह साल पहले यह व्यक्ति जिस परिवार के लिए काम करता था, उसे इसने बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया था और फिर उसके साथ लूटपाट की थी। साथ ही परिवार को धमकी भी दी थी। कैलिफोर्निया के सुधार एवं पुनर्वास विभाग के अनुसार चार सदस्यों वाले सिख परिवार के अपहरण और हत्या के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए जीसस सालगाडो को 2007 में एक मामले में 11 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 22 लोगों की मौत कई अन्य घायल

सालगाडो अब 48 साल का हो चुका है, उसकी उम्र काफी हो गई है, लिहाजा कैथी और कैटरीना को यकीन नहीं हुआ कि उसी ने 17 साल पहले उन्हें बंदूक दिखाकर लूटपाट की थी। उन्होंने पाया कि दोनों अपराधों के तरीके में बहुत समानता है। इनमें परिवार के घर में बंदूक दिखाकर उन्हें भयभीत करना और फिर जान से मारने की धमकी देकर अपने आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर करना शामिल है। घटना के समय 16 साल की रहीं कैटरीना ने याद करते हुए बताया कि 19 दिसंबर 2005 को वह नकाब पहनकर घर में घुसा और पिता की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उसने उनके हाथ टेप से बांध दिए।

कैथी और कैटरीना ने बताया कि सालगाडो ने परिवार और कैटरीना से मिलने आई उसकी दोस्त को घेर लिया और फिर उन्हें गैरेज में ले गया, जहां परिवार ने नकदी और आभूषण रखे हुए थे। लूटपाट करने के बाद सालगाडो परिवार को मकान के पिछले हिस्से में बने पूल में ले गया और फिर उनसे पूल में कूदने के लिए कहा। परिवार के पूल में कूदने के बाद वह वहां से भाग गया। परिवार ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके कुछ दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump