मुलायम सिंह यादव के जीवन से जुड़ी घटनाओं और प्रमुख उपलब्धियों का विवरण

mulayam singh yadav
ANI

राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव अध्यापक रहे थे। इसके साथ ही वो पहलवानी किया करते थे। उन्होंने लोहिया आंदोलन में हिस्सा लिया, जिसके बाद वर्ष 1992 में चार अक्टूबर को उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की।

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम सिंह यादव का जन्म इटावा जिले के सैफई में 22 नवंबर 1939 को हुआ था।

मुलायम के परिवार में कुल पांच भाई थे जिनमें से मुलायम तीसरे नंबर पर थे। राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव अध्यापक रहे थे। इसके साथ ही वो पहलवानी किया करते थे। उन्होंने लोहिया आंदोलन में हिस्सा लिया, जिसके बाद वर्ष 1992 में चार अक्टूबर को उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। मुलायम को उनकी सूझ बूझ और राजनीतिक समझ के लिए राजनीति के अखाड़े का पहलवान माना जाता था। बता दें कि उन्होंने शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव इटोली में शुरुआती पढ़ाई की थी। उन्होंने यहां रहते हुए कुश्ती के दांव पेच सीखे।

इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह 55 वर्षों तक रहे राजनीति में सक्रिय, राजनीति में आने के लिए छोड़ी थी सरकारी नौकरी

उनके जीवन से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियों और घटनाओं का वर्ष वार विवरण इस प्रकार है: 

1939: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में जन्म 

1967: राम मनोहर लोहिया की संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रवेश किया। 

1968: चौधरी चरण सिंह के भारतीय क्रांति दल में शामिल हुए। इस पार्टी का संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी में विलय हो गया और भारतीय लोक दल का गठन हुआ। आपातकाल (1975-1977) के बाद भारतीय लोक दल का जनता दल में विलय हो गया। 

1977: पहली बार मंत्री बने। 

1982-1985: विधान परिषद के सदस्य रहे और परिषद में विपक्ष के नेता बने। 

1985-87: जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष बने। 

1989-1991: पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 

1992: समाजवादी पार्टी का गठन किया। 

1993-95: दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 

1996: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा, रक्षा मंत्री बने। 

1998: संभल से फिर से लोकसभा सदस्य बने। 

1999: संभल से फिर से सांसद चुने गए। 

2003: तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। पत्नी मालती देवी का निधन। साधना गुप्ता से विवाह किया। 

2004: मैनपुरी से सांसद चुने गए। 

2007: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। 

2009, 2014 और 2019 में सांसद बने।

10 अक्टूबर 2022 को निधन।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़