अमेरिका : न्यूयॉर्क सिटी क्लब में गोलीबारी से तीन की मौत, आठ अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2025

अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के एक भीड़भाड़ वाले क्लब में रविवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने संवाददाताओं को बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि हमलावर या हमलावरों ने स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 3:30 बजे से पहले ‘‘एक विवाद’’ के बाद ब्रुकलिन के क्राउन हाइट्स स्थित ‘टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज’ में कई हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

टिश के मुताबिक, गोलीबारी में घायल हुए लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी उम्र 27 से 61 साल के बीच है।

प्रमुख खबरें

TMC की बड़ी कामयाबी: Sagarika Ghosh ने Om Birla से 20 सांसदों की अयोग्यता मांगी

Delhi Police ने Cyber Fraud के आरोपी को दबोचा, फर्जी पेमेंट दिखाकर ठगे 30 लाख रुपये

Bihar में Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान: 3 नई योजनाओं से महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, सशक्त होगा बिहार

Gandak नदी का जलस्तर बढ़ा, Bihar में बाढ़ का खतरा; CS ने की आपात बैठक