By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024
अमेरिका में अर्कांसस प्रांत के लिटिल रॉक शहर में शुक्रवार को एक मॉल में गोलीबारी हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। लिटिल रॉक पुलिस के ‘चीफ हीथ हेल्टन’ ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों को घटनास्थल पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला और दो अन्य बाद में अस्पताल पहुंचे।