Prabhasakshi's Newsroom । आतंकवाद फैलाने वालों को अमेरिका ने चेताया, ओवैसी के घर तोड़फोड़

By अंकित सिंह | Sep 22, 2021

दुनिया में सबसे ज्यादा चिंता आतंकवाद को लेकर सभी देश जताते रहे हैं। लेकिन वर्तमान में देखें तो आतंकवाद सभी देशों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनती दिखाई दे रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर से आतंकवाद को लेकर चेतावनी दी है। जो बाइडन की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका के वापसी के बाद अफगानिस्तान की स्थिति खराब है। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि दिल्ली में ओवैसी के आवास पर किसने तोड़फोड़ की। इसके अलावा आखिर नरेंद्र गिरी मामले में जांच कहां तक पहुंची है यह भी बताएंगे। 

इसे भी पढ़ें: बड़े पैमाने पर मानवीय संकट का सामना कर रहा अफगानिस्तान, इसका प्रभाव हम जैसे पड़ोसी देशों पर होगा: PM मोदी

अशोक रोड पर स्थित एआईएमआईएम के प्रमुख एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आधिकारिक आवास में तोड़फोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस ने ऐसा करने के आरोप में हिंदू सेना के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया। यह घटना मंगलवार शाम को हुई। नयी दिल्ली क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने कहा कि घटना में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि इन लोगों को कट्टरपंथी बनाया गया है और कट्टरपंथ की जिम्मेदारी भाजपा पर है। अगर किसी सांसद के आवास पर हमला हो रहा है, तो देश भर में क्या संदेश जाता है?

इसे भी पढ़ें: कश्मीर का सपना देखना छोड़ कर अपने लोगों की चिंता करे पाकिस्तान

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु मामले की जांच के लिए 18 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया और हरिद्वार में संत के एक शिष्य को हिरासत में ले लिया। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महंत की मृत्यु से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि नरेंद्र गिरि मौत मामले में पुलिस ने करीब 12 घंटे तक आनंद गिरि से पूछताछ की है। 

प्रमुख खबरें

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शौकीन के परिवार को 51.45 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

Donald Trump ने रूस प्रतिबंध कानून पर किए साइन, भारत पर मंडराया 100% शुल्क का खतरा

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व