रूस पर परमाणु हमला करने की योजना बना रहा था अमेरिका? सीमा के 20 किमी के भीतर आ गए US बॉम्बर्स

By अभिनय आकाश | Nov 24, 2021

रूस और यूक्रेन के बीच की तनातनी जल्द ही हिंसक मोड़ लेने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन अब रूस की तरफ से अमेरिका को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रूस के रक्षा मंत्री ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन पर परमाणु हमला करने के इरादे से यूएस बॉम्बर्स की तरफ से पूर्वाभ्यास किया गया था। रूस के रक्षा मंत्री ने अमेरिकी हमलावरों ने नवंबर महीने की शुरुआत में दो अलग-अलग दिशाओं से रूस पर परमाणु हमले का पूर्वाभ्यास किया था। रूस का आरोप है कि अमेरिकी विमान रूसी सीमा के 20 किमी (12.4 मील) के भीतर आ गए थे।

इसे भी पढ़ें: International Highlights: मिसाइल परीक्षण के लिए US ने की रूस की निंदा, जाधव को मिला अपील का अधिकार, पढ़ें अन्य बड़ी खबरें

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि मास्को ने अमेरिकी रणनीतिक हमलावरों द्वारा गतिविधि में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने इस महीने रूस के करीब 30 उड़ानें भरी थीं। उन्होंने कहा कि यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 2.5 गुना अधिक है। शोइगु ने कहा कि रूस के खिलाफ अमेरिकी परमाणु हमले का प्रयास है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी