अमेरिका ने हाफिज सईद पर आरोप तय किए जाने का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका ने मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद पर आरोप तय किए जाने का स्वागत किया और पाकिस्तान से अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों की तर्ज पर पूर्ण रूप से मुकदमा चलाने और तीव्र सुनवाई करने का अनुरोध किया। दक्षिण और मध्य एशिया की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने बुधवार को ट्वीट किया कि हम हाफिज सईद और उसके साथियों पर आरोप तय किए जाने का स्वागत करते हैं।

वेल्स ने यह भी कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान से अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों की तर्ज पर पूर्ण मुकदमा चलाने और तीव्र सुनवाई करने का आह्वान करता है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह आतंकवाद के वित्त पोषण को बंद करने और 26/11 जैसे आतंकवादी हमलों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुसार पूर्ण रूप से मुकदमा चलाए और तीव्र सुनवाई करें।

इसे भी पढ़ें: मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ आरोप तय

गौरतलब है कि पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत ने बुधवार को सईद और तीन करीबी सहयोगियों के खिलाफ ‘‘आतंकवाद के वित्तपोषण’’ के आरोप तय किए थे। लाहौर की आतंकवाद विरोधी अदालत ने सईद, हाफिज अब्दुल सलाम बिन मुहम्मद, मुहम्मद अशरफ और जफर इकबाल पर उनकी मौजूदगी में आरोप तय किए थे।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल