तालिबान से छोड़े गए अमेरिकी-ऑस्ट्रलियाई प्रोफेसर का अमेरिका ने किया स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका ने अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा दो बंधकों को रिहा किए जाने का मंगलवार को स्वागत करते हुए इसे देश में दशकों से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के प्रयासों के लिए एक आशाजनक संकेत बताया।

काबुल में अमेरिकन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर अमेरिका के केविन किंग और ऑस्ट्रेलिया के टिमॉथी वीक्स का अगस्त 2016 में बंदूक के बल पर अपहरण कर लिया गया था। दोनों को मंगलवार को रिहा कर दिया गया और अमेरिकी सरकार उन्हें मेडिकल तथा अन्य सहयोग मुहैया करा रही है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में कहा कि तालिबान ने इस बात के संकेत दिए हैं कि दोनों प्रोफेसरों की रिहाई एक सद्भावनापूर्ण कदम है और अमेरिका इसका स्वागत करता है।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते