एक साथ ईरान के 11 ठिकानों को तबाह करेगा अमेरिका, लीक हुआ ट्रंप का प्लान!

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2026

आसमान में लड़ाकू विमान बढ़ चुके हैं और अब एक ऐसा दावा सामने आया है जो पूरे मध्य पूर्व यानी कि मिडिल ईस्ट को हिला कर रख सकता है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर एक साथ 11 ठिकानों का तबाह करने का प्लान बना लिया है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत करते हुए अरब सागर और लाल सागर में विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन, यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट और कई मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत तैनात किए हैं। साथ ही कतर, बहरीन, सऊदी अरब, इराक और जॉर्डन के सैन्य अड्डों से वायुसेना की सक्रियता बढ़ी है। अमेरिका अब ईरान के परमाणु ठिकानों, सैन्य अड्डों व कमांड सेंटरों पर समुद्र और आसमान दोनों से हमले की स्थिति में आ गया है। उधर, ईरान ने संकेत दिए हैं कि वह जून, 2025 की तरह कतर के अमेरिकी ठिकानों और इजराइल पर मिसाइलें और ड्रोन दाग सकता है।

इसे भी पढ़ें: अगर तुमने बात नहीं की...नहीं झुका ईरान तो गीदड़भभकी पर उतरे ट्रंप

वार्ता संभव

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका को अब किसी अतिरिक्त जमावड़े की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि राजनीतिक आदेश मिलता है, तो कुछ ही घंटों में सीमित या बड़े पैमाने की सैन्य कार्रवाई संभव है। यही वजह है कि इसे हमले से पहले की स्थिति के तौर पर देखा जा रहा है। जंग की आहट के बीच सुलह की कोशिशें जारी हैं। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची हमले को टालने के लिए अंकारा जा रहे हैं। तुर्किये के राष्ट्रपति एदोंगन ने ट्रम्प व ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच वीडियो वार्ता का प्रस्ताव रखा है। अराघची इस पर चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त