तालिबान से समझौते के बाद अफगानिस्तान में 8,600 सैनिक रखेगा अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर तालिबान के साथ शांति समझौता हो जाता है तो अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटकर 8,600 हो जाएगी और उनकी स्थायी मौजूदगी बनी रहेगी। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम सैनिकों की संख्या 8,600 तक घटाने जा रहे हैं और फिर हम वहां स्थायी निर्धारण करेंगे। हम हमेशा वहां मौजूद रहेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: अमेजन वर्षावन को आग से बचाने के लिए ब्राजील की मदद करेगा अमेरिका

अमेरिका अब अपनी सैन्य संलिप्तता को खत्म करना चाहता है और वह 2018 से तालिबान से बातचीत कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि जब तालिबान गारंटी देगा कि अल-कायदा या अन्य कोई भी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूह उसके क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेगा तभी सैनिकों की संख्या कम होगी। ट्रंप ने कहा कि पूरी तरह से सेना नहीं हटाई जाएगी और वहां सेना को मौजूद रहना होगा।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज