अमेरिका करेगा World Culture Festival 2023 की मेजबानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2023

चौथा विश्व संस्कृति महोत्सव अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित किया जाएगाा। गैर-लाभकारी और मानवतावादी संस्थान ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ ने यह जानकारी दी। ऐतिहासिक ‘नेशनल मॉल’ में 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस तीन-दिवसीय महासम्मेलन में विश्व के कई नेताओं और दुनिया भर से हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विश्व संस्कृति महोत्सव के पिछले तीन संस्करण बेंगलुरु (2006), बर्लिन (2011) और नयी दिल्ली (2016) में आयोजित किये गये थे।

‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा, ‘‘जब दुनिया ध्रुवीकरण, विभाजन और निराशा से जूझ रही है, ऐसे में यह उत्सव एक ऐसा मौका है, जहां हम मिलकर इस ग्रह पर समृद्ध विविधता की सराहना करें और इसका जश्न मनायें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब यह स्वीकार करने का समय आ गया है कि पूरी दुनिया एक परिवार है।’’ मीडिया में जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम की स्वागत समिति का नेतृत्व संयुक्त राष्ट्र के आठवें महासचिव रहे बान की मून करेंगे। इसमें कई मौजूदा एवं पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य और कई आध्यात्मिक नेता भी शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election: पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, 49 लोकसभा सीटों पर सोमवार को होगा मतदान

Weekly Love Horoscope For 20 To 26 May 2024 | साप्ताहिक प्रेम राशिफल, तुला और कन्या राशि वालों के लिए आने वाला चुनौतीपूर्ण सप्ताह

अपने वोट बैंक के लिए देश के साथ समझौता कर रही ममता बनर्जी, शाहजहां शेख के केस में चुप्पी पर जेपी नड्डा ने उठाए सवाल

भाग्यशाली राशि पार्टनर: राशि चक्र के अनुसार इन 9 जोड़ों का वैवाहिक जीवन सुखी है, क्या इनमें आपका पार्टनर है?