अफगानिस्तान में खुफिया तंत्र की मजबूत उपस्थिति बनाए रखेगा अमेरिका: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2019

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को वापस लाना चाहते हैं लेकिन वहां खुफिया तंत्र की मजबूत उपस्थिति बनाए रखेंगे। सोमवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में उन्होंने अफगानिस्तान को ‘आतंकवादियों का हार्वर्ड’ करार दिया।

फॉक्स न्यूज चैनल पर ‘टकर कार्लसन टूनाइट’ में ट्रंप ने कहा, ‘‘जितना आप सोच सकते हैं, हम उससे बहुत ज्यादा मजबूत खुफिया तंत्र वहां बनाए रखेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह आतंकवादियों के लिए केवल एक प्रयोगशाला लगती है... मैं इसे आतंकवादियों का हार्वर्ड कहता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक: कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने दिया इस्तीफा

वर्ष 2001 से अफगानिस्तान में लड़ रहे अमेरिकी सैनिकों के बारे में ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं उन्हें बाहर लाना चाहता हूं।’’ ट्रंप की टिप्पणी के बाद प्रतिद्वंद्वी अफगानों ने रविवार को कतर में बैठक शुरू करने की कोशिश की और राजनीतिक बढ़त बनाने की कोशिश की, क्योंकि अमेरिका तीन महीने के भीतर तालिबान के साथ एक शांति समझौता करना चाहता है।

इसे भी देखें-

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज