Ukraine को हथियार मुहैया कराने के लिए लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर की और मदद देगा अमेरिका

By Prabhasakshi News Desk | Dec 08, 2024

सिमी वैली । अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन को हथियार मुहैया कराने के लिए लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर की और सहायता दी जाएगी। माना जा रहा है ऐसा इसीलिए किया गया कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले माह पदभार संभालने से पहले बाइडन प्रशासन कीव को मजबूत करने के लिए कांग्रेस (संसद) द्वारा स्वीकृत पूरी धनराशि को खर्च करना चाहता है। नवीनतम राहत में ‘हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम’ या एचआईएमएआरएस के लिए ड्रोन और गोला-बारूद मुहैया कराए जाएंगे।

फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से अमेरिका यूक्रेन को 62 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक की सैन्य सहायता उपलब्ध करा चुका है। ऑस्टिन ने कहा, ‘‘यह सहायता मुहैया कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप यूक्रेन को सैन्य समर्थन जारी रखेंगे, इस पर ऑस्टिन ने कहा, ‘‘इस प्रशासन ने मदद का फैसला अपनी मर्जी से लिया। अगला प्रशासन आगे की मदद पर फैसला खुद लेगा।

प्रमुख खबरें

Garud Binoculars: रक्षा PSU इंडिया ऑप्टेल ने नागरिक बाजार में उतारे

July में WPI Inflation घटकर 9.78 प्रतिशत रही, ईंधन और खाद्य वस्तुओं के दाम गिरने से मिली राहत

Galle Test: Sri Lanka के खिलाफ शुभमन गिल की अगुआई में उतरेगी भारतीय टीम

गाजा नहीं ये बलूचिस्तान है...बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने F-16 से गिराया बम!