By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को 28,000 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ी कथित देशव्यापी साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के मामले में धनशोधन की जांच के तहत मुंबई हवाई अड्डे से एक वकील को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या सात हो गई है।
इस मामले में ईडी द्वारा की गई यह सातवीं गिरफ्तारी है। केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि मामले की जांच गोवा पुलिस द्वारा नौ जून 2025 को दर्ज एक प्राथमिकी के बाद शुरू हुई थी। ईडी ने उपाध्याय को हिरासत में भेजे जाने की मांग करते हुए अदालत को बताया कि वह नेटवर्क की एक मुख्य कड़ी था।