China Taiwan Dispute: Biden के इस कदम से बढ़ेगी ड्रैगन की टेंशन, चीन की धमकी के बीच अमेरिका ताइवान में भेजेगा अपनी सेना

By अभिनय आकाश | Feb 24, 2023

चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका प्रशिक्षण के लिए ताइवान में 100 से 200 सैनिकों को भेजने की तैयारी कर रहा है। पश्चिमी मीडिया ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से ये दावा किया गया है। जिसमें कहा गया है कि ये सैनिक ताइवान के सैनिकों को ट्रेनिंग देंगे। ताइवान जाने वाले सैनिकों में नेशनल गॉर्ड्स, स्पेशल ऑफीसर, यूएस मरीन शामिल हैं। इससे पहले दावा किया गया था कि एक साल पहले ताइवान में करीब 30 अमेरिकी सैनिकों को तैनात किया गया था। अधिकारी ने दावा किया कि ताइवान जाने वाले अमेरिकी सैनिक चीन से संभावित युद्ध का मुकाबला करने के लिए ताइवान के सैनिकों को ट्रेनिंग देंगे। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के Enron scandal से की जा रही है भारत के अडाणी संकट की तुलना? जानें कैसे एक रिपोर्ट ने अरबों की कंपनी का दीवाला निकाला

इस खबर को सबसे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट किया था। ताइवान की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने इसी हफ्ते खबर दी थी कि करीब 500 सैनिकों की एक बटालियन इस साल ट्रेनिंग के लिए अमेरिका जाएगी। चू ने अप्रत्यक्ष रूप से पुष्टि की कि कुछ सैनिक प्रशिक्षण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाएंगे जो अतीत की तुलना में अधिक सामरिक होगा, लेकिन संख्या का विवरण नहीं दिया। चीन ताइवान को एक स्वच्छंद प्रांत के रूप में देखता है और उसने इस द्वीप को बलपूर्वक लेने से इनकार नहीं किया है। ताइवान का कहना है कि वह एक स्वतंत्र देश है और वह अपने लोकतंत्र और स्वतंत्रता की रक्षा करेगा। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया