यूएनएचआरसी प्रमुख की शिनजियांग यात्रा प्रतिबंधित करने के चीन के प्रयासों से अमेरिका चिंतित: ब्लिंकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

बीजिंग|  अमेरिका ने चीन में उइगर मुसलमानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों को सत्यापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की प्रमुख मिशेल बेशलेट की शिनजियांग प्रांत की हालिया सम्पन्न यात्रा को बीजिंग द्वारा “प्रतिबंधित करने और तोड़ने-मरोड़ने के प्रयासों” पर चिंता व्यक्त की है। अमेरिका ने कथित मानवाधिकार उल्लंघनों को ‘नरसंहार’की संज्ञा दी है।

इसमें शिनजियांग भी शामिल है, जहां मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार जारी हैं।’’ ब्लिंकन की यह टिप्पणी बेशलेट की चीन की छह-दिवसीय यात्रा की समाप्ति पर आयी है, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वीडियो लिंक के माध्यम से बातचीत और शिनजियांग के काशगर और उरुमकी में प्रवास शामिल था।

ब्लिंकन ने कहा कि वह ‘‘उन खबरों से भी परेशान हैं जिसके तहत कहा गया है कि शिनजियांग के निवासियों को इस क्षेत्र की स्थिति के बारे में शिकायत न करने या न बोलने की चेतावनी भी दी गयी थी, इतना ही नहीं लापता सैकड़ों उइगर मुसलमानों का अता-पता भी नहीं बताया गया और कैद में बंद लाखों लोगों की स्थिति’’ के बारे में भी जानकारी नहीं दी गयी।

पूरे चीन में स्थितियों की स्वतंत्र जांच के आह्वान को दोहराते हुए, उन्होंने बीजिंग से तिब्बतियों और हांगकांग में रहने वाले लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करने का भी आग्रह किया। बेशलेट ने 23 से 28 मई तक चीन का दौरा किया था, इस दौरान वह ग्वांगझू और शिनजियांग प्रांत गईं।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक