अमेरिकी जिम्नास्टिक ने तोक्यो ओलंपिक स्थगित करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

लॉस एंजिलिस।अमेरिकी जिम्नास्टिक ने भी विभिन्न खेल महासंघों का अनुसरण करते हुए तोक्यो ओलंपिक 2020 को स्थगित करने की मांग कीहै। अपने ट्विटर हैंडिल पर जारी बयान में महासंघ ने कहा कि उसने अपने खिलाड़ियों के बीच सर्वे कराने के बाद यह फैसला लिया।

सर्वे में उसके 62 प्रतिशत खिलाड़ियों ने खेलों को स्थगित करने की मांग की। महासंघ ने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों में से 62 प्रतिशत ने खेलों के स्थगन का समर्थन किया है। हम अपने खिलाड़ियों के आभारी हैं जिन्होंने इस फैसले को लेने में मदद की।’’ अमेरिकी तैराकी और ट्रैक और फील्ड महासंघ ने भी खेलों को स्थगित करने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा