खूंखार आतंकी बगदादी को मारने वाला नया अमेरिकन हीरो वापस अपनी ड्यूटी पर लौटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

वाशिंगटन। उत्तर पश्चिमी सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी के ठिकाने पर हमले के दौरान घायल हुआ अमेरिकी सेना का एक कुत्ता अब ठीक हो चुका है और काम पर लौट आया है। एक शीर्ष अमेरिकी जनरल ने यह जानकारी दी। इस कुत्ते ने बगदादी को पकड़ने और उसको मारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल केनेथ मैकेंजी ने बुधवार को पेंटागन के एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा कि कुत्ता चार साल से अपनी सेवा दे रहा है और लगभग 50 युद्धक अभियानों में शामिल रहा है। कुत्ते का नाम उजागर नहीं किया गया है।

जनरल ने कहा कि बगदादी पर हमले के बाद सुरंग में बिजली के तार से करंट लगने घायल हो गया था, लेकिन अब वह काम पर लौट आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना के इस कुत्ते की तस्वीर साझा की थी। मैकेंजी ने कहा कि अमेरिकी विशेष अभियान में काम करने वाले कुत्ते अमेरिकी सेना के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा- बगदादी की मौत शेष आईएस के लिए करारा झटका

उन्होंने कहा कि ये जानवर अमेरिकी सेना की रक्षा करते हैं, लोगों के जीवन को बचाते हैं, दुश्मनों की पहचान करता है। ये विशेष कुत्ते व्यक्तियों की पहचान करने में माहिर होते हैं। गौरतलब है कि अमेरिकी सेना के श्वान दस्ते ने एक तरफ से बंद सुरंग में बगदादी का पीछा किया और जब उसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं रहा तो उसने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया था।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है