NASA की अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसएक्स के कैप्सूल में समुद्र में उतारने की तैयारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

केप केनवरल।  स्पेसएक्स और नासा की 45 वर्ष में पहली बार किसी अंतरिक्षयात्री को सीधे समुद्र में उताने की योजना है और ऐसी ही वापसी की तैयारी कर रहे अमेरिका के दो अंतरिक्षयात्रियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ‘‘सीसिक बैग’’ तैयार कर लिए हैं। सी सिकनेस दरअसल पानी में यात्रा के दौरान मितली, उल्टी और चक्कर आने जैसी समस्याओं को कहते हैं और ऐसे हालात में सीसिक बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पेसएक्स और नासा की रविवार दोपहर डाउग हर्ले और बॉब बेनकेन को कंपनी के ड्रैगन कैप्सूल में मैक्सिको की खाड़ी में उतारने की योजना है। फ्लाइट कन्ट्रोलर्स चक्रवात इसाइएस पर करीब से नजर रख रहे हैं , जिसके फ्लोरिडा के पूर्वी तट पर आने की आशंका है और जहां उन्हें उतारने की योजना है वह स्थान फ्लोरिडा के करीब है। हर्ले ने कहा कि अगर वह और बेनकेन लहरों में बहते हुए बीमार पड़ गए तो यह चालक दल के लिए कोई नयी बात नहीं होगी। इससे पहले 1970 में स्काईलैब से आने वाले अंतरिक्षयात्री भी समुद्र में उतरने के बाद बीमार पड़ गए थे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास