कोरोना बना रहा है नपुंसक? रिकवर होने के बाद युवक के पेनिस की लंबाई 1.5 इंच हुई कम

By प्रिया मिश्रा | Jan 15, 2022

स्वास्थ्य विशेषज्ञ लंबे समय से यह दावा कर रहे हैं कि कोरोना संक्रमण के प्रभाव से ना केवल श्वसन तंत्र बल्कि शरीर के अन्य अंगों पर भी बुरा असर हो रहा है। हाल ही में अमेरिका के एक शख्स ने दावा किया है कि कोरोनावायरस के कारण उसके पेनिस की लंबाई 1.5 इंच कम हो गई है। युवक ने दावा किया है कि कोरोना वायरस से उसकी संचार प्रणाली वैस्कुलर सिस्टम को नुकसान हुआ है जिसके कारण ऐसा हुआ है।

30 वर्षीय अमेरिकी युवक ने कहा कि जुलाई 2021 में वह कोरोना से संक्रमित हुआ था। जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती होने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटा था। लेकिन घर आने के बाद उसे पता चला कि वह पेनाइल रिलैक्सेशन का शिकार है। युवक ने बताया कि कई दिनों के इलाज के बाद उसकी यह समस्या दूर हो गई लेकिन उसके लिंग की लंबाई करीब 1.5 इंच कम हो गई है। उसने दावा किया कि डॉक्टरों ने बताया है कि पेनिस के आकार में कमी स्थाई रूप से बनी रह सकती है। इसका कारण पेनिस की नसों में खून का कम पहुंचना है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीज़ें, इन चीज़ों का भूलकर भी ना करें सेवन

कोरोना संक्रमण और लिंग की लंबाई घटने में संबंध

लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज के एक हालिया अध्ययन में कोरोना संक्रमण और लिंग की लंबाई घटने के संबंध होने का खुलासा किया गया है। 3400 लोगों पर किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि कोविड-19 के बाद लगभग 200 लोगों में लिंग के पहले की अपेक्षा छोटे होने की समस्या पाई गई। वहीं पुरुषों के स्वास्थ्य पर एक प्रमुख वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित एक शोध पत्र में वैज्ञानिकों ने भी यह दावा किया था। उनका कहना है कि कोविड की वजह से एंडोथेलियल कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं जिससे लोगों में नपुंसकता के लक्षण देखे गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं का यौन जीवन के साथ-साथ पीड़ित के मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग