इस देश की महिलाओं ने अचानक सेक्स करने से किया मना, सोशल मीडिया में मचा तहलका

By निधि अविनाश | Jun 28, 2022

भूख हड़ताल, बसों की हड़ताल, देश बंद, आमरण अनशन, कॉलेज में हड़ताल और बैंकों की हड़ताल ऐसे न जाने कितने ही हड़तालों के बारे में आप सभी ने सुना होगा लेकिन इस समय दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में एक ऐसी अजीबो गरीब दड़ताल चल रही है जिसके बारे में न कभी किसी ने सुना होगा और न ही ऐसा हुआ होगा। बता दें कि इस समय सोशल मीडिया में भी अमेरिका काफी ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर में #sexstrike और #abstinence इस व्कत जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। खबरों के मुताबिक, दुनियाभर के लाखों लोग इस ट्रेंडी हैशटैग का इस्तेमाल भी कर रहे है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने  गर्भपात को ग़ैरक़ानूनी घोषित कर दिया है। जिसका मतलब यह है कि अमेरिका में महिलाओं के पास गर्भपात कराने का अब कोई भी ऑप्शन नहीं रहेगा। अब वो अपनी मर्जी से गर्भपात नहीं करा पाएंगी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की घोषणा के बाद अमेरिका के 26 राज्यों ने इस पर प्रतिबंध लगाने का कानून बनाने पर विचार भी कर लिया हैं। इस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से अमेरिका की महिलाएं एक अनोखी हड़ताल पर निकल गई है। अमेरिकी महिलाएं सेक्स हड़ताल कर रही हैं। यानि अमेरिका में महिलाओं को  गर्भपात को फिर से क़ानूनी मान्यता न मिलने तक वो किसी भी पुरुष के साथ संबंध नहीं बनाएंगी। इस हड़ताल ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बैनर और पोस्टर लेकर महिलाएं सड़कों पर हड़ताल करने निकल गई है। महिलाओं के मुताबिक, अगर उनका उनके शरीर पर अधिकार है तो फिर इस पर किसी और का अधिकार तब तक नहीं हो सकता जब तक कि उनकी मर्जी न हो।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में अब अवैध गर्भपात पर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, विरोध प्रदर्शन जारी

हड़ताल का समर्थन कर रही महिलाएं सोशल मीडिया पर लिख रही है कि र्भपात महिलाओं का निजी और बहुत संजीदा अधिकार है। लिहाजा जब तक इसे क़ानूनी हक़ नहीं मिल जाता तब तक महिलाएं पुरुषों के साथ संबंध न बनाएं। वहीं एक अन्य महिला ने लिखा कि स अधिकार को कानूनी मान्यता नहीं मिल जाता तब तक मैं अपने पति के साथ भी संबंध नहीं बना सकती। आखिर हम गर्भवती होने का ख़तरा क्यों उठाएं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी