भारत के खिलाफ अमेरिका का खतरनाक बयान, मोदी सरकार ने कहा- सीमित समझ वाले से नहीं चाहिए ज्यादा ज्ञान

By अभिनय आकाश | Mar 15, 2024

भारत में किसी भी वक्त चुनावों का ऐलान हो सकता है। लेकिन चुनावों से ठीक पहले अमेरिका ने अपना रंग दिखा दिया है। अमेरिका ने एक बार फिर भारत विरोधी बयान दिया है। ये बयान एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया गया है। सीएए को लेकर अमेरिकी स्टेट विभाग के प्रवक्ता ने भी भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हम भी चिंतित हैं कि ये कानून पास कैसे हो गया। हम बारिकी से पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं। दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार अपने दिल में भारत के खिलाफ खूब जहर भरकर लाया था। इस पत्रकार ने अमेरिकी स्टेट विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से पूछा कि भारत ने एक विवादित कानून पास कर दिया है। इसके साथ ही उसने इसे मुस्लिम विरोधी बताते हुए कहा कि इस कानून में सभी धर्मों को जगह दी गई है लेकिन मुसलमानों को नहीं।

इसे भी पढ़ें: भारत से दुश्मनी पड़ गई भारी, मालदीव पर मोदी सरकार की स्ट्राइक

जिन लोगों को भारत की बहुलवादी परंपराओं और क्षेत्र के विभाजन के बाद के इतिहास की सीमित समझ है, उनके व्याख्यान देने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। भारत के साझेदारों और शुभचिंतकों को उस इरादे का स्वागत करना चाहिए जिसके साथ यह कदम उठाया गया है। जयसवाल ने यह भी कहा कि अमेरिका की टिप्पणियाँ गलत, गलत सूचना और अनुचित" थीं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी