अमेरिका के ‘Music Diplomacy 2024’ कार्यक्रम की शुरुआत भारत से होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2024

वाशिंगटन। अमेरिका ने अपने वार्षिक ‘म्यूजिक डिप्लोमैसी 2024’ की शुरुआत भारत से की और मशहूर जाज़ संगीतकार हर्बी हैनकॉक तथा डायने रीव्स नयी दिल्ली और मुंबई में प्रस्तुतियां दे रहे हैं। विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक आधिकारिक घोषणा में कहा कि अमेरिका के दो दिग्गज जाज़ संगीतकार ‘ग्लोबल म्यूजिक डिप्लोमैसी इनीशिएटिव’ के तहत 14-24 जनवरी तक भारत में हैं। 

इसे भी पढ़ें: New York । रेडिएटर से लीक हो रही भाप से झुलसने से 11 माह के बच्चे की मौत

मुंबई में हैनकॉक और रीव्स के साथ भारतीय कलाकार सितारवादक पूर्बायन चटर्जी और तबलावादक स्वरूपा अनंत-सावकर भी प्रस्तुति देंगे। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सितंबर 2023 में ‘ग्लोबल म्यूजिक डिप्लोमैसी इनीशिएटिव’ की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य संगीत के जरिए शांति और सीमा पार सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देना और शिक्षा, आर्थिक अवसर, समानता और सामाजिक समावेशन तक पहुंच बढ़ाने के लिए व्यापक अमेरिकी विदेश नीति के लक्ष्यों में सहयोग देना है।

प्रमुख खबरें

Delhi CEO ने मसौदा सूची से हटाए 47 लाख से अधिक मतदाताओं का फिर से सत्यापन शुरू कराया

Connaught Place प्रदर्शन से पहले Delhi Police ने कॉजपा नेता Abhijeet Deepke को हिरासत में लिया

घाटे से उबरी Shoppers Stop, दूसरी तिमाही में कमाया 3.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ Rahul Gandhi पहुंचे कोर्ट का रुख करने, Delhi Police पर साधा निशाना