Tamil Nadu Politics: DMK की हारी हुई सीटों पर Congress का दांव, क्या Seat Sharing पर बनेगी बात?

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 28, 2026

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां राजीतिक पार्टियों ने शुरु कर दी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और डीएमके ने अपनी चुनावी तैयारियां तेजी से शुरु कर दी है। इस दौरान दोनों दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर गहन विचार चल रहा है। अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और डीएमके में कुछ पेंच फंसा हुआ है, जिसके चलते सीट-शेयरिंग बातचीत शुरु होगी।

क्या है कांग्रेस की मांग? जिस पर डीएमके नहीं है तैयार

आपको बताते चले कि, कांग्रेस इस बार पिछले चुनाव में हुए बंटवारे के मुकाबले ज्यादा सीटें की मांग कर रही है। जिसको लेकर डीएमके असहमति जता रही है। इसलिए बैठक के जरिए सहमित का रास्ता खोला जा रहा है। कांग्रेस के अनुसार, डीएमके ने पिछली बार 173 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से 133 सीटों पर उसे जीती मिली और 40 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। अब कांग्रेस का कहना है कि डीएमके उन 40 हारी हुई सीटों में से 15 कांग्रेस को दें, हालांकि डीएमके कांग्रेस की इस मांग को लेकर बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

बैठक में दोनों तरफ से ये नेता रहेंगे मौजूद

इस बीच, तमिलनाडु कांग्रेस अध्यत्र के. सेल्वा पेरुंथगई ने दावा किया है कि पार्टी को चार सदस्यों की टीम प्रतिनिधित्व करेगी, जिसमें वह  खुद, AICC इंचार्ज गिरीश चोडनकर, को-इंचार्ज निवेदित अल्वा और कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेश कुमार शामिल होंगे। इसके अलावा, डीएमके प्रतिनिधि मंडल को पार्टी कोषाध्यक्ष टी.आर. बालू लीड करेंगे और इसमें मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के स्टालिन की तरफ से नियुक्त सात सदस्यों की कमेटी भी शामिल होगी। 

बेहद ही खास बैठक मानी जा रही है

सूत्रों की जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने दो राज्यसभा सीटों के साथ 35 से अधिक विधानसभा सीटों की मांग की है। वहीं, बातचीत में शामिल सूत्रों ने बताया कि डीएमके ने फिलहाल लगभग 25 विधानसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट देने का प्रस्ताव रखा है, जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाकर 27 या 28 सीटों तक किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: दो All-Rounders बाहर, Nasser Hussain ने बताया कैसे खिताब जीतेगी Harmanpreet की सेना

Cricket World Cup 2027 का Schedule तय! Virat Kohli-Rohit Sharma का आखिरी World Cup Mission

Air India हादसे की बरसी पर Gujarat सरकार का संकल्प, त्रासदी की जगह बनेगा Mega Health Centre

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न