अमेठी ने मुझे दीदी का सम्मान दिया है, अब मैं अमेठी छोड़कर नहीं जाऊंगी: स्मृति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

अमेठी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुये कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर राहुल द्वारा की गई टिप्पणी उनके घटिया संस्कारों का प्रमाण है, जिनके पास संस्कार नहीं होते वे दूसरों पर कीचड़ उछालते रहते हैं। अमेठी से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी ईरानी ने यहां अपनेदौरे के तीसरे दिन आज कहा कि अमेठी के ‘लापता’ सांसद के अंदर अगर अच्छे संस्कार होते तो अमेठी के साथ वे छल न करते, यहां के लोगों को धोखा न देते।

उन्होंने कहा कि राम का वनवास 14 वर्षों में समाप्त हुआ था लेकिन अमेठी का वनवास 15 वर्षों में खत्म होने जा रहा है। ईरानी ने कहा कि पिछले 55 वर्षों से अमेठी की जनता को ठगने वाले नामदार की विदाई जनता छह मई को करने जा रही है। नामदार अमेठी के लोगों का वोट लेकर संसद पहुंचते रहे और सत्ता का सुख लिया लेकिन यहां के विकास के विषय में कभी नहीं सोचा। ईरानी ने कहा कि अमेठी की जनता आजादी के 70 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, किसान के खेत तक सिंचाई के लिए पानी भी नहीं पहुच सका है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल का किसी अन्य जगह से पर्चा भरना अमेठी की जनता का अपमान: स्मृति

यहां के कालिकन धाम में ईरानी ने संत फक्कड़ बाबा से भी मुलाकात की और आर्शीवाद मांगा। फक्कड़ बाबा ने कहा कि आप मेहनत करें ईश्वर आपकी मदद करेगा। यहां पर पुजारियों से बात करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा कि मैंने अमेठी को अपना घर मान लिया है अमेठी ने मुझे दीदी का सम्मान दिया है, अब मैं अमेठी छोड़कर नहीं जाऊंगी।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow