अमेठी मेरे पिता की कर्मभूमि और हमारे लिए पवित्र भूमि: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि अमेठी उनके पिता राजीव गांधी की कर्मभूमि थी और पूरे परिवार के लिए पवित्र भूमि है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ कुछ रिश्ते दिल के होते हैं। आज भाई के नामांकन के लिए पूरा परिवार मौजूद था। मेरे पिता की यह कर्मभूमि थी, हमारे लिए पवित्र भूमि है।’ राहुल गांधी ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसे भी पढ़ें: मेगा रोड शो के बाद राहुल गांधी ने भरा नामांकन, पति और बच्चों के साथ प्रियंका भी शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मुंशीगंज से गौरीगंज तक तीन किलोमीटर का रोड शो किया। गांधी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। वह इससे पहले केरल के वायनाड से भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वह तीन बार से अमेठी से लोकसभा सदस्य हैं। 

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut