कांग्रेस से टकराव के बीच AAP की मांग, मनमोहन सिंह को मिले भारत रत्न, संजय सिंह ने ऐसे किया पूर्व PM को याद

By अंकित सिंह | Dec 27, 2024

आम आदमी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के एक दिन बाद उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है। दिल्ली चुनाव से पहले सबसे पुरानी पार्टी के साथ टकराव के बीच आप की ओर से कांग्रेस नेता के लिए भारत रत्न की मांग की गई है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनके पास भारत रत्न पाने के लिए जरूरी सभी योग्यताएं हैं। भारत सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा पहुंचने से लेकर अब तक उनका आशीर्वाद मुझे मिला। मुझे एक घटना याद आती है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।

इसे भी पढ़ें: जब सदन में भिड़े थे दो महारथी... सुषमा स्वराज की शायरी का मनमोहन सिंह ने यूं दिया था जवाब

विपक्षी नेता के रूप में मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हुए संजय सिंह ने कहा कि वह दिन अविस्मरणीय है जब वह वोट देने आए थे। "जब दिल्ली के संबंध में अध्यादेश मामले में राज्यसभा में बिल लाया गया था। तब मनमोहन सिंह जी व्हीलचेयर पर वोट देने के लिए सदन में आए थे। हमारी पार्टी इस उपकार को हमेशा याद रखेगी।" संजय सिंह की मनमोहन सिंह को सम्मान देने की मांग आप की कांग्रेस के साथ तीखी जंग के बीच आई है। कांग्रेस ने आप पर पंजाब से धनबल का इस्तेमाल करने और पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर अपने नेताओं पर निगरानी बढ़ाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता अजय माकन ने तो अरविंद केजरीवाल को 'देशद्रोही' तक कह डाला। 

प्रमुख खबरें

चोट के कारण Prasidh Krishna न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर, सिराज India A टीम में शामिल

2019 के बाद उद्धव जी ने मुझे कभी आमंत्रित नहीं किया, Maharashtra के एक कार्यक्रम में Devendra Fadnavis और Uddhav Thackeray के बीच दिखी हल्की-फुल्की नोकझोंक

Cyclone Arnab से Andhra Pradesh में बिजली ढांचे को 500 करोड़ का नुकसान

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन का सांकेतिक जन महाभियोग