Illegal Cough Syrup Trade पर कार्रवाई के बीच आजमगढ़ में दवा दुकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अधिकारियों ने एक मेडिकल स्टोर के मालिक के खिलाफ विनियमित कफ सिरप के अवैध व्यापार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्राथमिकी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक विनियमित कोडीन आधारित कफ सिरप की तस्करी और बिक्री पर कार्रवाई के बीच दर्ज कराई गई है, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऐसे सिरप के अवैध निर्माण और वितरण में शामिल एक व्यापक अंतरराज्यीय और सीमा पार गिरोह के खिलाफ धनशोधन की जांच शुरू की है।

आजमगढ़ में बुधवार को औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा की शिकायत के आधार पर दीदारगंज थाने में बिपेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मार्टिनगंज थाना क्षेत्र के बनगांव इलाके में एएस फार्मा का संचालन करने वाले सिंह ने आजमगढ़, बस्ती और जौनपुर जिलों की चार कंपनियों से कोडीन आधारित कफ सिरप की लगभग 2.5 लाख बोतलें कथित तौर पर खरीदीं थी। आजमगढ़ ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से जल्द ही पूछताछ की जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

रेलवे की बड़ी लापरवाही: बिना कोच BE2 के ही संबलपुर से रवाना हुई ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

Sushila Tiriya Passes Away | कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुशीला तिरिया का निधन, ओडिशा ने खोया एक मुखर आदिवासी चेहरा

असम में सत्ता में बैठे व्यापारी, केंद्र ने आदिवासियों को हाशिये पर धकेल दिया: हेमंत सोरेन

68th Annual Grammy Awards | दलाई लामा को मिला पहला ग्रैमी, स्टीवन स्पीलबर्ग बने EGOT और के-पॉप ने रचा इतिहास