एम्सिओम-4 मिशन में देरी के बीच इसरो ने कहा: सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2025

एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन के टलने के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा और मिशन की संपूर्णता उसकी शीर्ष प्राथमिकता है और वह इस संबंध में नासा और एक्सिओम स्पेस के साथ मिलकर काम कर रहा है।

इसरो अध्यक्ष वी नारायणन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘सुरक्षा और मिशन की पूर्णता हमारी शीर्ष प्राथमिकताएं हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसरो इस संबंध में एक्सिओम स्पेस, नासा और स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम कर रहा है।

एक्सिओम-4 निजी मिशन के तहत अंतरिक्ष में भारत की वापसी में और देरी हो गई है। नासा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह आईएसएस के रूसी मॉड्यूल में एक लीकेज की जांच कर रहा है।

नासा ने एक बयान में कहा, ‘‘नासा और एक्सिओम स्पेस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम मिशन-4 के प्रक्षेपण को स्थगित कर रहे हैं।’’ अंतरिक्ष यात्रियों को मूल रूप से 29 मई को उड़ान भरनी थी, जिसे पहले 8 जून तक के लिए टाला गया और बाद में 10 जून और 11 जून को भी इसे स्थगित करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500