IPL 2026: MS Dhoni जल्द करेंगे मैदान पर वापसी! CSK ने जारी किया नया वीडियो

By Kusum | Apr 02, 2026

आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते तक एमएस धोनी के खेलने की संभावना नहीं थी। इस बात की पुष्टि खुद चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने की थी। हालांकि, अब फ्रेंचाइजी ने फैंस को अच्छी खबर दी है। दरअसल, आधिकारिक तौर पर अभी धोनी की वापसी की खबर नहीं है लेकिन जो वीडियो सीएसके ने शेयर किया है उसे देखकर लगता है कि एमएस धोनी समय से पहले भी वापसी कर सकते हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि वे एक शख्स को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। जाहिर है कि वह सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होगा। कैमरामैनसे दूर रहने की सलाह भी धोनी उस शख्स को देते हैं जबकि कैप्शन में तमिल में सीएसके ने लिखा है कि लाखों में एक। 

फिलहाल, चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से करारी शिकस्त मिली। लेकिन चेन्नई अब अपने होम ग्राउंड पर पहला मैच खेलने वाली है। हालांकि, स्टार स्पोर्ट्स के वीडियो में सा लग रहा है कि एमएस धोनी सिर्फ खुद को टेस्ट करने के लिए नेट्स में आए हैं। क्योंकि वो सिर्फ धीमी गति की गेंदबाजी पर नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखे और अपने पैरों को ज्यादा नहीं चला रहे थे। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कम से कम 3 अप्रैल को होने वाले मैच के लिए वे उपलब्ध नहीं होंगे। 

प्रमुख खबरें

Ikka Netflix Release Date | दामिनी के 33 साल बाद फिर वकील बनेंगे Sunny Deol, Akshaye Khanna के साथ सस्पेंस से भरा कोर्टरूम ड्रामा

Medical Negligence पर Kerala CM का बड़ा Action, Palakkad की पीड़िता को तुरंत मिली आर्थिक मदद

Anil Ambani के करीबी Gautam Doshi पर ED का शिकंजा, RCom मनी लॉन्ड्रिंग केस में 5 दिन की कस्टडी

RG Kar Case: कीर्ति आजाद का CBI पर सीधा हमला, बोले- Mamata सरकार को बदनाम किया