घाटी में हाई सिक्योरिटी अलर्ट के बीच Kupwara में सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By एकता | Apr 27, 2025

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कानी खास इलाके में शनिवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने 45 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम रसूल मागरे को उनके घर के अंदर गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि हमले में मागरे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हंदवाड़ा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती उपचार के बाद उन्हें श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: NIA ने शुरू की Pahalgam Attack की जांच, आतंकियों के आने-जाने के बारे में सुराग जुटाने में जुटी एजेंसी

गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद घाटी में हाई सिक्योरिटी अलर्ट है। इस हमले में मंगलवार को 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति मारा गया था।

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने Pahalgam Attack की कड़ी निंदा की, कहा- दोषियों को सख्त जवाब दिया जाएगा

पहलगाम में हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और कथित आतंकी समर्थकों के घरों पर छापेमारी की गई है। पिछले चार दिनों में पुलिस ने घाटी भर से 2,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रमुख खबरें

नागपुर MLC चुनाव में Congress के अभिजीत वंजारी ने BJP के सुधाकर कोहले को 3271 वोटों से हराया

PM Modi विधान परिषद नतीजों पर आत्ममंथन करें, Congress का Varanasi और Nagpur पर पलटवार

Uttar Pradesh के कुंडा विधायक Raja Bhaiya को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

दीपावली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान चलाएगी उत्तर प्रदेश सरकार, गोवंश संरक्षण, सांस्कृतिक आस्था और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का अनूठा संगम