Bangladesh में बढ़ते हमलों के बीच Election Commission का वादा, Minorities के वोट की पूरी सुरक्षा करेंगे

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2026

बांग्लादेश में 12 फरवरी, 2026 को होने वाले राष्ट्रीय चुनावों से पहले सुरक्षा की स्थिति लगातार अस्थिर बनी हुई है। अवामी लीग पर प्रतिबंध और बढ़ते सांप्रदायिक तनाव के बीच, धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गई है। मानवाधिकार संगठनों और सरकारी एजेंसियों की रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के अगस्त 2024 में सत्ता में आने के बाद से अल्पसंख्यकों के खिलाफ लक्षित हिंसा में तीव्र वृद्धि हुई है। दिसंबर माह में ही अब तक हिंसा की कम से कम 51 घटनाएं दर्ज की गई हैं। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने एक बयान में कहा कि इनमें 10 हत्याएं, चोरी और डकैती के 10 मामले, घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मंदिरों और जमीनों पर कब्जा करने, लूटपाट और आगजनी की 23 घटनाएं, धार्मिक मानहानि और "आरएडब्ल्यू के एजेंट" होने के झूठे आरोपों पर गिरफ्तारी और यातना के चार मामले, बलात्कार का एक प्रयास और शारीरिक हमले की तीन घटनाएं शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

बस और पार्क High Risk Zone नहीं बन सकते, Supreme Court ने Delhi Police से मांगा जवाब

Team India की जीत ही मुख्य लक्ष्य, 15,000 ODI Runs पूरे करने पर बोले Virat Kohli

LPU में छात्रों के प्रदर्शन पर Punjab DGP बोले: पुलिस ने बरता संयम, किया न्यूनतम बल प्रयोग

Tanvi Khanna ने जीता निर्णायक मुकाबला, Asian Games Women Squash में Japan हारा