कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जेपी नड्डा का पश्चिम बंगाल दौरा हुआ स्थगित

By अनुराग गुप्ता | Jan 05, 2022

कोलकाता। भारत समेत दुनिया का तकरीबन हर एक देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगामी पश्चिम बंगाल का दौरान स्थगित हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा की प्रदेश इकाई ने बताया कि कोलकाता में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 9-10 जनवरी को पश्चिम बंगाल का निर्धारित दौरा स्थगित कर दिया गया है। 

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना के 9,073 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन के मुकाबले 49.27 फीसदी ज्यादा हैं। इनमें से करीब आधे मामले राजधानी कोलकाता के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 16 संक्रमितों की मौत हो गई है, जिन्हें मिलाकर अब तक यहां महामारी से 19,810 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि बंगाल में सोमवार को कोरोना के 6,078 नए मामले दर्ज किए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के पत्र पर बंगाल सरकार ने बिना उचित विचार के रुख अपनाया: धनखड़

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार को आए नए मामलों में 4,759 मरीज कोलकाता के हैं जबकि एक दिन पहले यहां 1,958 मामले आए थे। बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान संक्रमण से जान गंवाने वालों में सबसे अधिक 5 कोलकाता महानगर के हैं जबकि पड़ोसी जिले उत्तरी 24 परगना में 3 लोगों की मौत दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Special Officer की निगरानी में चलेंगे AITC के HDFC Bank खाते, Calcutta High Court ने बढ़ाई मियाद

World Alzheimer Day 2026: भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, ये हैं अल्जाइमर के 5 शुरुआती लक्षण

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल