Congress के संविधान मार्च पर JDU का हमला, राजीव रंजन ने याद दिलाया आपातकाल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 26, 2026

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को देशभर में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विरोध मार्च निकालने की कांग्रेस की योजना की बुधवार को आलोचना की। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का अतीत आपातकाल लागू करने, नागरिक स्वतंत्रता सीमित करने और प्रेस की आजादी दबाने जैसे कार्यों से दागदार रहा है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “कांग्रेस बार-बार संविधान और लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन इसी पार्टी ने देश में आपातकाल लगाया था और आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम (मीसा) के तहत हजारों लोगों को जेल में डाल दिया था।” उन्होंने कहा, “उस दौरान वरिष्ठ राजनेताओं को भी प्रताड़ित किया गया।

प्रेस की आजादी छीन ली गई और न्यायपालिका के अधिकारों को भी सीमित कर दिया गया।” प्रवक्ता ने कहा, “विडंबना यह है कि जिस कांग्रेस ने आपातकाल लगाया और लोगों के अधिकारों का हनन किया, वही पार्टी आज इन मुद्दों पर सवाल उठा रही है और ‘संविधान बचाओ’ मार्च निकाल रही है।” प्रसाद ने कहा कि करीब छह दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए कोई कानून नहीं बनाया और इस दौरान निर्वाचन आयोग में नियुक्तियां कार्यपालिका के आदेशों के जरिए ही होती रहीं।

प्रमुख खबरें

FSSAI देशभर में जुटा रहा पैकेज्ड पानी के सैंपल, जांच रिपोर्ट में लगेंगे दो महीने

Shivpal Yadav बोले, UP में 26 सीटों पर सपा प्रत्याशी तय, बाकी पर Congress से बातचीत जारी

Sumitomo Bengaluru के पास 100 एकड़ में बनाएगी Industrial Park, कर्नाटक मंत्री ने दी जानकारी

Chennai के रॉयपेट्टा में स्टोर से 10 लाख रुपये का सामान चुराने वाले चार आरोपी पकड़े गए