सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नजर रखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2025

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार रात अपने कार्यालय से हालात पर नजर रखी। शर्मा ने दिन में हालात की समीक्षा बैठक की थी। वह बदलते घटनाक्रम पर निगाह रखने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में ही रुके।

अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, मंत्री सुमित गोदारा और जोगाराम पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यूआर साहू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जैसलमेर में धमाकों के बारे में भी जानकारी ली।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!