Pakistan के साथ बढ़ते तनाव के बीच एयर चीफ मार्शल Amar Preet Singh ने PM Modi से की मुलाकात

By एकता | May 04, 2025

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच यह मुलाकात हुई। बता दें, इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने अमेरिका में भगवान राम पर की टिप्पणी, हमलावर हुई BJP

3 मई को शाम 6 बजे नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात एक घंटे तक चली। 3 मई को दोपहर 12 बजे वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी प्रधानमंत्री से करीब 40 मिनट तक मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: Kota में एक और आत्महत्या, NEET परीक्षा से ठीक पहले नाबालिग लड़की ने मौत को लगाया गले

बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद 26 अप्रैल को पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और अन्य सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ अहम बैठक की थी। डेढ़ घंटे की इस बैठक में पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दी थी।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार