भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार ने बेघरों को आश्रय गृहों में पहुंचाने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2024

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और इसी बीच दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को बेघरों को फुटपाथ और पार्कों से हटाकर उन्हें आश्रय गृहों में भेजने का निर्देश दिया है। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में गर्मी चरम पर है और संबंधित विभागों(राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम , राज्य स्वास्थ्य विभाग आदि) द्वारा विभिन्न परामर्श जारी किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली प्यासी मर रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने प्रचार और प्रसार में व्यस्त हैं - बाँसुरी स्वराज

इसके बाद पिछले दिन के बचाव अभियान की रिपोर्ट अगले दिन पूर्वाह्न 11 बजे जरूर प्रस्तुत की जाए। आदेश में कहा गया कि भीषण गर्मी के कारण परेशानी में फंसे लोगों को उचित चिकित्सा सहायता प्रदान करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। गर्मी की वजह से बीमार हो रहे लोगों को अस्पताल भेजने के लिए केंद्रीयकृत दुर्घटना और आघात सेवा एम्बुलेंस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकार के द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया कि इस अभियान की रिपोर्ट प्रतिदिन भेजी जानी चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

West Bengal Elections 2026: बीजेपी ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, मैनागुड़ी में उम्मीदवार बदला

Mahavir Jayanti 2026: युगों-युगों तक मार्गदर्शन करती रहेगी भगवान महावीर की अमृतवाणी

जमीन पर आए तो आसमान में भेंज देंगे, ईरान ने ट्रंप की सेना को दिखा दिया ट्रेलर

Mental Health Tips: Social Media की Negativity है धीमा ज़हर, आपकी Mental Health पर ऐसे हो रहा हमला