RLD-BJP गठबंधन की अटकलों के बीच बोले शिवपाल यादव, गुमराह किया जा रहा, जयंत चौधरी हमारे साथ

By अंकित सिंह | Feb 07, 2024

बिहार के बाद, इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में एक और झटका लग सकता है। जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में आरएलडी को चार लोकसभा सीटें - कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा - की पेशकश की है। वहीं, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, जो कि इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, चाहती थी कि उसके उम्मीदवार मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर लोकसभा सीटों पर आरएलडी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ें। एक ऐसा कदम जिसने शायद जयंत चौधरी को परेशान कर दिया हो।

इसे भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई, जिसने देश को लूटा है..., जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप पर बोले PM Modi

80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में सीट शेयर तय करने के लिए कांग्रेस और एसपी फिलहाल चर्चा में लगे हुए हैं। सपा ने पहले ही 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और कांग्रेस को 11 सीटों की पेशकश की है, जो 25 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। 2019 के लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी, जबकि सपा, जो मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में थी, को पांच सीटें मिलीं। इस बार सपा 80 में से 65 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर