अंग्रेजी में साइन करते हैं, तब कहां चला जाता है तमिल पर गर्व, भाषा विवाद के बीच पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन पर कसा तंज

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर भाषा विवाद के बीच कटाक्ष करते हुए कहा कि हालांकि उन्हें तमिलनाडु के नेताओं से कई पत्र मिलते हैं, लेकिन उनमें से किसी पर भी तमिल में उनके हस्ताक्षर नहीं होते। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अपनी भाषा पर वाकई गर्व है, तो उन्हें कम से कम अपने नाम पर तमिल में हस्ताक्षर तो करने चाहिए। सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि तमिल भाषा और तमिल विरासत दुनिया के हर कोने तक पहुंचे। कभी-कभी, मुझे आश्चर्य होता है जब मुझे तमिलनाडु के कुछ नेताओं से पत्र मिलते हैं। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनमें से किसी पर भी तमिल में हस्ताक्षर नहीं होते हैं। अगर हमें तमिल पर गर्व है, तो मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि वे कम से कम अपने नाम पर तमिल में हस्ताक्षर करें। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के पंबन कार्यक्रम से CM स्टालिन ने बनाई दूरी, परिसीमन को लेकर की ये अपील

उन्होंने रामेश्वरम में भारत के वर्टिकल सी लिफ्ट ब्रिज, न्यू पम्बम ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद कहा कि मैं तमिलनाडु सरकार से आग्रह करूंगा कि वह तमिल भाषा में मेडिकल कोर्स शुरू करे ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकें। हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि हमारे देश के युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए विदेश न जाना पड़े। पिछले 10 वर्षों में तमिलनाडु को 11 नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं। 

प्रमुख खबरें

ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वार्ता, रक्षा व व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा करे सरकार, जीटीआरआई ने एमएसएमई पर बढ़ते बोझ का दिया हवाला

PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई