West Asia तनाव के बीच बड़ा Operation, Iran से मछुआरों की वापसी पर Armenia बना संकटमोचक

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2026

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान से भारतीय मछुआरों को निकालने में मदद करने के लिए अपने अर्मेनियाई समकक्ष अरात मिर्ज़ोयान का आभार व्यक्त किया। जयशंकर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, भारतीय मछुआरों को आज ईरान से अर्मेनिया के रास्ते भारत लाने में मदद करने के लिए विदेश मंत्री अरात मिर्ज़ोयान और अर्मेनिया सरकार का धन्यवाद। अर्मेनिया ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में लगातार मदद कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 1,200 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिनमें से 996 अर्मेनिया पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह निकासी अर्मेनिया और अज़रबैजान के रास्ते की जा रही है और केंद्र सरकार जमीनी स्तर पर प्रयासों का समन्वय कर रही है।

इसे भी पढ़ें: West Asia संकट में भारत की बड़ी Diplomatic Win, Iran ने Hormuz से जहाजों को दी Safe Passage

पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच 6 लाख से अधिक यात्री भारत लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने कहा, "28 फरवरी से अब तक लगभग 6,24,000 यात्री इस क्षेत्र से भारत आ चुके हैं। परिचालन और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के आधार पर एयरलाइंस यूएई और भारत के बीच सीमित गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही हैं। आज यूएई से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए लगभग 90 उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन