नाराजगी के बीच CM योगी से मिले दिनेश खटीक, स्वतंत्र देव सिंह भी रहे मौजूद, इस्तीफे पर कही यह बात

By अंकित सिंह | Jul 21, 2022

उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए फिलहाल स्थिति थोड़ी असहज है। 3 से 4 महीने पहले उत्तर प्रदेश में इतिहास बनाते हुए भाजपा ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जबरदस्त जीत हासिल की थी। हालांकि, वर्तमान में देखें तो योगी सरकार के तीन मंत्री नाराज बताए जा रहे हैं। इन तीन में से एक का इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिस मंत्री का इस्तीफा वायरल हुआ वह हैं प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक। दिनेश खटीक का इस्तीफा गृह मंत्री अमित शाह को लिखा गया था। इन सबके बीच खबर यह है कि लखनऊ में दिनेश खटीक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान दिनेश खटीक के सीनियर मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। जिस तरीके से दिनेश खटीक ने इस्तीफे की पेशकश की थी, उसके बाद यह भी कहा गया था कि कहीं न कहीं उनकी नाराजगी स्वतंत्र देव सिंह से भी है।

इसे भी पढ़ें: UP के नाराज मंत्री दिनेश खटीक ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, बीजेपी चीफ ने बातें भी सुनी और सख्त निर्देश भी दिया

योगी सरकार को असहज करने वाले हालात

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रियों की नाराजगी से उसके लिए असहज करने वाली पस्थितियां पैदा हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग में तबादलों को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की नाराजगी और मंत्री जितिन प्रसाद के लोक निर्माण विभाग में पांच वरिष्ठ अधिकारियों के निलंबन के बाद जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक ने दलित होने के कारण अधिकारियों द्वारा अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। इस्तीफे की पेशकश करने वाले जल शक्ति राज्यमंत्री खटिक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में अपने विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। हस्तिनापुर से भाजपा विधायक खटिक ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करते हुए अपनी दलित पृष्ठभूमि का जिक्र किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर