Bangladesh में जारी हिंसा के बीच अंतरिम सरकार पर Sheikh Hasina का बड़ा हमला, जानें क्या कहा?

By एकता | Dec 28, 2025

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में जारी भारी अराजकता के बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोला है। हसीना ने दावा किया कि जिस छात्र विद्रोह के कारण उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी, वह वास्तव में कट्टरपंथियों द्वारा रची गई एक सोची-समझी बगावत थी।

हसीना के मुताबिक, यह कोई शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं बल्कि एक हिंसक भीड़ थी, जिसने पुलिस थानों को जलाया और देश की संपत्ति नष्ट की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश छोड़ना एक कठिन फैसला था, लेकिन उन्होंने और अधिक खून-खराबा रोकने और लोगों की जान बचाने के लिए ऐसा किया।

हसीना ने मांग की कि 'अवामी लीग' पर से अवैध प्रतिबंध हटाए जाएं और देश में संवैधानिक शासन बहाल कर निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं।

इसे भी पढ़ें: Osman Hadi के हत्यारे भारत में छिपे? बांग्लादेश पुलिस ने मेघालय लिंक का किया खुलासा

बांग्लादेश में जारी हिंसा का दौर

बांग्लादेश में स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद कई शहरों में हिंसा भड़क उठी है। हादी के संगठन 'इंकलाब मंच' ने इसके लिए यूनुस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इस हिंसा की आग में दो हिंदू युवकों दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान का कबूलनामा, भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' ने रावलपिंडी एयरबेस को किया तबाह, 80 ड्रोन हमलों का दावा

बांग्लादेश के बदलते राजनीतिक समीकरण

पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद लंदन से ढाका लौट आए हैं। उनकी पार्टी को आगामी चुनावों में सबसे आगे माना जा रहा है। बांग्लादेश में फरवरी 2026 में संसदीय चुनाव होने हैं। हालांकि, शेख हसीना की पार्टी 'अवामी लीग' ने फिलहाल इन चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है।

प्रमुख खबरें

Shadab Khan की सूझबूझ और Haris Rauf का धैर्य: England के जबड़े से Pakistan ने यूं छीनी रोमांचक जीत

Kerala High Court ने सड़क हादसे में जज पर केस दर्ज करने की पुलिस को दी मंजूरी

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तुरंत बिना शर्त माफी मांगें, BJP ने PM Modi के अपमान पर घेरा

Aamir Khan तक नहीं पहुंच पाए तो Tiger Shroff बने निशाना! शूटर्स ने ऐसे बदला था प्लान