पैगंबर विवाद के बीच भारत के दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री, एस जयशंकर संग होगी मुलाकात

By अभिनय आकाश | Jun 08, 2022

भाजपा ने निष्कासित बीजेपी के दो नेताओं की पैगंबर मोहम्मद पर किए कथाकथित विवादित टिप्पणी को लेकर पश्चिम एशियाई देशों की नाराजगी के बीच आज ईरान के विदेश मंत्री होसैन आमिर-अब्दुल्लाहियन भारत पहुंचे। अब्दुल्लाहियन द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। ईरान के विदेश मंत्री डॉ. हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन का भारत में गर्मजोशी के साथ स्वागत भी हुआ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर लिखा, यह यात्रा हमारे गहरे ऐतिहासिक संबंधों और साझेदारी को और बढ़ावा देगी।

इसे भी पढ़ें: आईपीएल में भारतीय कप्तानों की सफलता राष्ट्रीय टीम के लिये अच्छी : द्रविड़

 सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), इंडोनेशिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जॉर्डन, बहरीन, मालदीव, मलेशिया, ओमान, इराक और लीबिया सहित एक दर्जन से अधिक देशों ने टिप्पणियों की निंदा की है। कतर और कुवैत में भारतीय दूतावासों ने आपत्ति का जवाब देते हुए कहा कि "फ्रिंज एलीमेंट द्वारा की गई टिप्पणियां" सरकार के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं।  

प्रमुख खबरें

KPSC परीक्षा धांधली: ED ने पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य को किया गिरफ्तार

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का