रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बोले फ्रांस के राजदूत, भारत की आवाज महत्वपूर्ण, हम UNSC में स्थाई सीट के प्रबल समर्थक

By अंकित सिंह | Mar 03, 2022

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फ्रांस ने भारत के लिए बड़ी बात कही है। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा कि भारत की आवाज़ बहुत महत्वपूर्ण है। भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी जिम्मेदारी चाहता है। हमारा देश भारत को यूएनएससी में स्थायी सीट मिलने का प्रबल समर्थक है। भारत की आवाज़ दुनिया में सुनी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसलिए हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं। भारत ने क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर बयान दिए हैं जिनका हम स्वागत है। इमैनुएल लेनिन ने कहा कि हम यूक्रेन की बहुत मदद कर रहे हैं। यूरोप के सभी देशों ने यूक्रेन को मानवीय सहायता के अलावा उपकरण, हथियार भेजने का फैसला किया है। हम बहुत अधिक राजनीतिक समर्थन भी प्रदान करते हैं। रिकॉर्ड समय में हमने रूस, उसके बैंकिंग संस्थानों के खिलाफ अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए हैं। आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन विवाद में भारत न्यूट्रल खड़ा है। भारत ने साफ तौर पर कह दिया है कि हम चाहते हैं कि विवाद का समाधान बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से हो। 

प्रमुख खबरें

नेपाल की जलविद्युत परियोजनाओं में बाढ़ से 933 कर्मी लापता, 600 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका

नेपाल बाढ़ में शवों की शिनाख्त बनी चुनौती, पोखरा अस्पताल में एक शव पर तीन परिवारों ने किया दावा

आरबीआई का खुलासा: बैंकों में 75 प्रतिशत से अधिक व्यक्तिगत जमा 40 साल से ऊपर के लोगों की

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी